Asarfi

Ballia : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर की छापेमारी

width="500"

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। कार्रवाई लगातार चलने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
आयकर विभाग की टीमों ने विधायक के पैतृक गांव खनवर स्थित आवास, छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन के प्लांट तथा रसड़ा के छितौनी स्थित होटल स्काई पर एक साथ दबिश दी। इसके अलावा उनके सहयोगी भूपेंद्र सिंह के आवास और दौलतपुर में प्रवीण सिंह के घर पर भी आयकर अधिकारियों की टीमें जांच में जुटी रहीं।


छापेमारी के दौरान संबंधित परिसरों को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। हालांकि, कैंसर से पीड़ित होने के कारण पिछले कुछ समय से उनकी सक्रियता कम हो गई है। चुनाव से पहले की गई इस कार्रवाई को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आयकर विभाग की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *