Asarfi

Ballia : भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट, चाकू से सास-बहू घायल

width="500"

बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के श्रीनगर गांव मे भूमि विवाद में जम कर मारपीट हुई।सास बहू को चाकू मार कर घायल किया। पीड़ित के तहरीर पर दो महिला समेत चार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव की है। जहां के कृष्णा यादव अपने पड़ोसी बेचू यादव से एक लाख रुपये कट्ठा के हिसाब से सात कट्ठा जमीन लेकर मकान बनाए थे। बाद में पैसे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
इसी क्रम में बुधवार को हुई मारपीट में बेचू यादव की पत्नी रूनी यादव व उनकी बहू को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। रेवती पुलिस ने अपराध संख्या 38/2026 धारा115( 2), 118(1), 351(3) के तहत कृष्णा यादव, सरोज यादव, मीना देवी व काजल कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *