
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बलिया डिस्ट्रायर्स और बलिया स्टेडियम के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ। इसमें दुर्गेश पाठक ने 51 बाल पर 103 रन बनाए जिसमें 21 चौके शामिल है। वहीं संस्कार ने 47 बाल पर 68 रन बनाए जिसमें 18 चौके शामिल है। वही आदित्य प्रजापति ने 47 बाल पर 52 रन आठ चौके व दो छक्कों शामिल है।

इस तरह बलिया डिस्ट्रायर्स ने कुल 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 265 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बलिया स्टेडियम ने मात्र 105 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह बलिया डिस्ट्रायर्स ने 160 रन से विजेता घोषित हुआ। वही दुर्गेश ने चार विकेट भी झटके।

बता दें कि शतक बनाने वाले दुर्गेश पाठक इसके पहले वाराणसी, प्रयागराज, पटियाला, पंजाब में मैच खेल चुके है। वह हरियाणा के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में है। वह कक्षा आठवीं के छात्र है। दुर्गेश पाठक के पिता नीरज पाठक जापलिनगंज दुर्गा मंदिर में पुजारी है और प्रियंका पाठक सेमरी ब्लाक की प्रमुख है।

