
बेरुआरबारी (बलिया) : समाजवादी नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव के आकस्मिक निधन पर बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित डवाकरा भवन में सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह ‘भोला’ ने की। शोकसभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक समर्पित समाजसेवी बताया।

वक्ताओं ने कहा कि अशोक यादव का पूरा जीवन समाज सेवा तथा समाज के निचले तबके के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में विधायक केतकी सिंह, सजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, आत्मा यादव, ग्राम प्रधान छोटक राजभर, बालेंदु रजक, विनोद सिंह, मनोज मौर्य, चंद्रशेखर चौहान, खंड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी, श्रीराम शुक्ला, रणजीत चौधरी, रामकिशुन यादव, रन्धा सिंह, हरिओम यादव, गिरिजा सिंह, राकेश वर्मा, विरबहादुर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आशीष सिंह ने किया।

