Asarfi

Ballia : पुराने विवाद में रिटायर्ड फौजी व पत्नी पर फायरिंग, आरोपी हुआ फरार

width="500"

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश में गोली चलाने की घटना से हड़कंप मच गया। गांव के ही घनश्याम सिंह ने पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर घर के बाहर बैठे एक रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी पर वाद विवाद के बाद हमला कर दिया। पीड़ित दंपत्ति ने आरोप लगाया है कि गाली गलौज और मारपीट के दौरान आरोपी ने असलहे से फायरिंग कर दी। जिससे प्रार्थी और उसकी पत्नी बाल बाल बचे। पीड़ित राधेश्याम प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आज सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ अपने दरवाजे पर बैठे थे।

इसी बीच गांव का ही निवासी घनश्याम सिंह वहां पहुंचे और अकारण ही गालियां देने लगे। जब राधेश्याम ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने हाथापाई शुरू कर दी और देखते ही देखते असलहे से फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा। वह दंपत्ति को जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है और भविष्य में किसी भी बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से क्षेत्रीय लोग ने दहशत है। मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में वाद विवाद हुआ है फायरिंग की कोई सूचना नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *