Asarfi

Ballia : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

width="500"

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार, सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधक, प्राध्यापक, छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों को शुभकामनाएँ दीं।


अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारतीय संविधान समता, न्याय और बंधुता के मूल्यों पर आधारित है, जो भारत की विविधता को एकता में बाँधता है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों को नमन किया। कुलपति ने कहा कि भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को कौशलयुक्त, शोधपरक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने का आह्वान किया।


उन्होंने विश्वविद्यालय के 10वें स्थापना वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और शीघ्र ही आधुनिक पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर कुलसचिव एसएल पाल, डॉ नीरा गुप्ता, संकायाध्यक्ष प्रो. साहब दुबे, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण संकाय डाँ अजय कुमार चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ सरिता पाण्डेय ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *