You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मऊ में वक्त पर घोषित किया जायेगा प्रत्याशी, बोले अवलेश कुमार सिंह

width="500"

सुभासपा प्रमुख अपने फायदे के लिए करते है राजनीति
बलिया।
मऊ विधानसभा के उपचुनाव में सपा का उम्मीदवार वक्त पर घोषित किया जाएगा। मऊ सीट पर सपा का परचम लहराएगा। यह बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मऊ जिले के पार्टी नेताओं से फीडबैक लेकर ही उम्मीदवार का चयन करेंगे।


एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी, पार्टी नेतृत्व अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर देगी। उन्होंने सुभासपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर का ग्राफ गिर चुका है। उनसे उनका समाज भी संतुष्ट नहीं है। वह केवल बोलने तक ही सीमित रह गए हैं। उनसे अब कुछ हो नहीं पा रहा है। अब जनता उनको समझ चुकी है। वह अपने फायदे के लिए राजनीति करते हैं। इसलिए लगातार कई चुनाव हार गए। अब मऊ उपचुनाव भी हारेंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश कुमार सिंह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा वोट से नहीं, बल्कि सपा की वोट से अब्बास अंसारी विधायक बने थे। अब उपचुनाव में भी सपा जीतेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *