Ballia : शक्ति दुबे का युवाओं ने सुरेमनपुर में किया स्वागत, एक सप्ताह अपने पैतृक गांव में रहेगी आईएएस बेटी

बैरिया (बलिया)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीक्षा में इस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शक्ति दुबे गुरुवार की देर रात प्रयागराज से अपने गांव पहली बार पहुंची। जहां ग्रामीणों ने उनका शानदार स्वागत किया है। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से रात लगभग 9 बजे सुरेमनपुर स्टेशन पर अपने पिता उप निरीक्षक देवेंद्र दुबे व अन्य परिजनों के साथ शक्ति दुबे पहुंची। जहां टीम निर्भय ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
इस अवसर पर शक्ति दुबे ने मौजूद युवाओं को जिस क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हो उस क्षेत्र मे मेहनत और लगन के साथ कार्य करने का नसीहत दिया। शक्ति दुबे के घर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को रामेस्वर महावेद प्रांगण मे 24 घंटे का अखंड हरे राम संकीर्तन शुरू हुआ है। उसके बाद अन्य धार्मिक आयोजन शनिवार को होंगे। पिता देवेंद्र दुबे ने बताया कि 9 जून तक वह अपने इस बिटिया के साथ गांव में बने रहेंगे। उसके बाद प्रयागराज चले जाएंगे। इस अवसर पर शक्ति दुबे के बड़े पिता रामकृष्ण दुबे, अरुण दुबे ,भरत दुबे, भाई पुलिस उपाध्यक्ष विक्रांत द्विवेदी सहित अन्य लोग भी गांव पहुंचे हुए हैं। इस समय पूरा परिवार जुटा हुआ है। गांव मे खुशी का महौल है।

