Ballia : मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में सपा ने सौंपा ज्ञापन

बलिया। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को जनपद बलिया के सभी तहसील मुख्यालयों पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे सौंपा गया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव एव एसआईआर प्रभारी बलिया-मऊ अवलेश सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से एसआईआार (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के अंतर्गत फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज वैध नामों को हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विशेषकर एक समुदाय के मतदाताओं के नाम अधिक संख्या में काटे जा रहे हैं, जिनका झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर है। इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाना चाहिए।

अवलेश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची से नाम काटने की कार्रवाई नहीं रोकी गई तो समाजवादी पार्टी के लोग एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला एवं तहसील प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद
इस दौरान अरविंद गिरी, मंजू सिंह, बीरबल राम, रणजीत चौधरी, रोहित यादव, कामेश्वर सिंह, मान सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संतोष राम, शामू ठाकुर, रविंद्र नाथ यादव, रामनाथ पटेल, उत्तीर्ण पांडेय, संजय उपाध्याय, शमशाद, उदय बहादुर सिंह, दशरथ यादव, दिनेश यादव, सुभाष चौहान, बबलू अंसारी, सौरभ वर्मा, साथी राम जी गुप्त, लक्ष्मण गुप्त, अनिल राय, विनय गोंड, मनोज राजभर, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

