You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रच रही सत्ताधारी भाजपा : कान्हजी

width="500"

बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने मतदाता सूची से नाम काटने की प्रक्रिया (फॉर्म-7) के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्षी विचारधारा वाले और आम मतदाताओं के नाम कटवाने का कुचक्र रचा जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता की हनक पर बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 भरकर सही मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश कर रहे हैं।


कान्हजी ने मांग किया कि चुनाव आयोग द्वारा (एस.आई.आर.) प्रक्रिया में नाम हटाने से पूर्व उपयोग होने वाले सभी फॉर्म-7 को संबंधित बूथों के सभी बी.एल.ए. को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि मतदान का अधिकार आम जनता का सबसे बड़ा हथियार और संवैधानिक अधिकार है। भाजपा इस अधिकार को छीनकर लोकतंत्र को कमजोर करने का निंदनीय प्रयास कर रही है।

सपा प्रवक्ता ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को आगाह किया कि यदि बिना उचित सत्यापन और बी.एल.ए. की जानकारी के नाम काटे गए, तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सजग रहें और मतदाता सूची में हो रही किसी भी गड़बड़ी का डटकर मुकाबला करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *