Ballia : एकजुट होकर आगे बढ़िए, तभी मिलेगी मंजिल- मनीष जायसवाल

हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे तो कोई पूछने वाला नहीं होगा
सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजनोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह संपन्न
शिवानंद जायसवाल वागले,
रसड़ा। कलवार जायसवाल सभा के तत्वावधान में मंगलवार को श्रीनाथ बाबा चौराहा के समीप स्थित एक मैरिज हाल में भगवान कार्तिकेय सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजनोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि एकजुट होकर आगे बढ़िए, तभी मंजिल मिलेगी।
एक को अधिकारी तो दूसरे को बनाये नेता, तभी मिलेगी राजनैतिक भागीदारी। कहा कि अब समय आ गया है वैश्य समाज के एक होने का। कार्यक्रम में आपकी भागीदारी को देखकर मन गदगद हो गया है। राजनीति पर फोकस करते हुए कहा कि हम बिखरे हुए है, तभी हम मजबूत नहीं है। कहा कि आप लोग इसी तरह एक बने रहे तो आपकी भागीदारी लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभा में भी देखने को मिलेगी। अगर आप लोग हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे तो कोई पूछने वाला नहीं होगा। आपके साथ किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती होगी तो कोई आवाज उठाने वाला नहीं होगा।

एकजुटता से बुलंद होगी आपकी आवाज- अरविन्द
रसड़ा। आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र से पधारे अरविंद जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में जातिवाद का बोलबाला है। जिसकी जितनी भागीदारी, उतनी उनकी पार्टियों में टिकट में भागीदारी मिल रही है। कलवार जायसवाल समाज के लोगों ने मेहनत करके दिखा दिया है कि हम भी किसी से कम नहीं है। एकजुटता से आपकी आवाज हर सदन में बुलंद रहेगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील किया कि अपने बच्चों-बच्चियों को शिक्षित जरूर बनाएं। शिक्षा समाज और देश की प्रगति में काम आती है।

देश में 12 करोड़ है हमारी संख्या- अविनाश
रसड़ा। गाजीपुर के दिलदारनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने कहा कि रसड़ा जैसे जगह पर जायसवाल समाज एकत्रित होकर अपने कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन जी को याद कर रहा है। सबसे ज्यादा महिलाओं की भागीदारी देखी जा रही है। ऐसे में नारी सम्मान और सशक्तिकरण भी देखने को मिल रहा है। आज हम बहुत मजबूत है। यदि बीते वर्षों को देखे तो हम राजनीतिक की भागीदारी में बहुत कम थे, लेकिन आज देश के हर कोने में हमारे समाज के लोग विधायक, सांसद एवं मंत्री है। पूरे देश में कलवार, कलार समेत हमारे समाज से जुड़ी जातियों की संख्या लगभग 12 करोड़ है।

आगे बढ़ने का लिया संकल्प
रसड़ा। मनोज जायसवाल एवं संतोष जायसवाल उर्फ राजन ने स्वजातीय बंधुओं को मिल-जुलकर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। वहीं, छोटे-छोटे बच्चों-बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर विवश कर दिया।
समारोह में इनकी रही मौजूदगी
रसड़ा। इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्यायनगर के विधायक रमेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, अरविंद गांधी, मनोज जायसवाल, सुरेशचंद जायसवाल, प्रदुम्न जायसवाल, राजेश उर्फ मंगरु जायसवाल, स्वामीनाथ जायसवाल, ध्रुव जी जायसवाल, राजेश जायसवाल, रितेश जायसवाल, दयानंद जायसवाल, रमेश चंद जायसवाल, तारकेश्वर जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, सुनील जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, गौतम बुद्घ जायसवाल, अजीत जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, दीनानाथ जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, विजय शंकर जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, हर्षवर्धन जायसवाल, रजत जायसवाल, अरविंद जायसवाल, मोनू जायसवाल, मन्नू जायसवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुबोध शंकर जायसवाल तथा संचालन नंदजी जायसवाल ने किया। सभी का आभार नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने व्यक्त किया।
अतिथियों को किया गया सम्मानित
रसड़ा। भगवान कार्तिकेय सहस्त्रबाहु अर्जुन पूजनोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह में शामिल अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नपा बलिया के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, व्यापारी नेता अरविंद गांधी, ओमजी बरनवाल, विंध्याचल बरनवाल, दयाशंकर विद्यार्थी, त्रिलोकी सोनी, मुन्ना सोनी, गोपालजी सोनी, कौशल गुप्ता, गौतम गुप्ता, गोलू मद्घेशिया, संतोष अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, पप्पू मद्घेशिया आदि को सम्मानित किया गया।
कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की विधि-विधान से हुई पूजा
बलिया। जायसवाल सर्ववर्गीय सभा के तत्वावधान में नगर के अग्रवाल धर्मशाला में सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का पूजनोत्सव मनाया गया। जायसवाल समाज ने अपने कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। शाम के समय भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभा के अध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल राजू, बबलू जायसवाल, विपिन जायसवाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता एवं बच्चे-बच्चियों को शिक्षित करने पर विशेष बल दिया गया।

