You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, रातभर शव के साथ रहा आरोपी फरार

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रातभर मासूम बेटी और पत्नी के शव के साथ घर में ही सोता रहा। सुबह होश आने पर वह फरार हो गया। बच्ची के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पांच दिन पहले आई थी ससुराल
बसंतपुर निवासी मिथुन साहनी की शादी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर मंझारिया में हुई थी। पत्नी पार्वती अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ अधिकतर मायके में ही रहती थी। पांच दिन पहले वह पांच वर्ष की बेटी को लेकर ससुराल आई थी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात मिथुन शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में मिथुन ने घर में पड़े डंडे से पार्वती की पिटाई शुरू कर दी और तब तक मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

बच्ची के रोने पर खुला राज
घटना के बाद मिथुन रातभर घर में ही रहा। सुबह जब बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। घर में पहुंचने पर पार्वती का शव पड़ा मिला। इसके बाद ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी की तलाश में दबिश
मृतका के पिता सीताराम साहनी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *