You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : आनंद के होली उत्सव में खूब उड़ा ‘राजनीतिक’ रंग, कलाकारों के गीतों पर भारी पड़ा नेताओं का भाषण

width="500"

बलिया। इस वर्ष की होली का पहला समारोह पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का रहा। होली के बाद नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह ऐतिहासिक रहा। शुक्रवार को एससी कालेज के खेल मैदान में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के होली मिलन समारोह में उस समय चार चांद लग गया, जब कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। भीड़ देख गदगद हुए भाजपा नेताओं ने जमकर अपनी भड़ास निकाली।


किसी ने कहा कि बलिया नगर विधानसभा नेता विहीन हो गया है तो किसी ने कहा कि विकास का मैप तो बहुत पहले तैयार हो चुका था, लेकिन कोरोना काल के चलते ब्रेक लग गया। सभी योजनाएं हमारे समय की है। इसमें कुछ ऐसी योजनाएं है, जिस पर काम भी हो रहा है। टोकरी में फूल एवं अबीर-गुलाल लेकर लोगों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने सबको अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात वैष्णवी राय ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं, गोलू राजा ने होली गीत पर सभी को झुमने पर विवश कर दिया।

हरेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इसके बाद शनि पांडेय, अंकित पाठक एवं अर्चना सिंह ने भी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल, अमरजीत सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, अशोक सिंह, राजू पांडेय, घनश्याम दास जौहरी, अवधेश तिवारी, रजनीकांत सिंह, मंजय सिंह, अरविन्द गांधी, राजीव कुमार, अभिषेक सोनी, प्रदीप वर्मा, नुपूर अग्रवाल, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रेम राय ने सभ्ी का आभार व्यक्त किया।

2027 में मेरे साथ होंगे आनंद, उपेन्द्र और सुरेन्द्र: केतकी
बलिया। आनंद के होली उत्सव में विधायक केतकी सिंह ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभायी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। कहा कि मै इस वक्त सदन में अकेली हूं। 2027 में आनंद स्वरूप शुक्ल, उपेन्द्र तिवारी एवं सुरेन्द्र सिंह मेरे साथ होंगे और बलिया तरक्की करेगा। महिलाओं की भीड़ देख गदगद हुई विधायक केतकी सिंह ने कहा कि आनंद ने पूरे कार्यक्रम को आनंद मय कर दिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि मैने अपने कार्यकाल के चार वर्ष में बलिया नगर विधानसभा में ऐसी भीड़ पहली बार देखी है। कटाक्ष करते हुए कहा कि बलिया महोत्सव में कुर्सियां खाली रहती थी, जहां जनता से अधिक पुलिस के जवान दिखे थे।

मेरे साथ हुई थी साजिश और मुझे बैरिया जाना पड़ा : आनंद
बलिया। होली मिलन समारोह में अपने साथ के लोगों को देख भावुक हुए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि कभी-कभी लोग अपनी साजिश में कामयाब हो जाते है। 2022 में मै साजिश का शिकार हुआ। इसके चलते मुझे बलिया को छोड़कर बैरिया जाना पड़ा। टिकट की घोषणा से पहले मैने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखी थी कि मुझे बैरिया न भेजा जाय। पार्टी का आदेश था तो मै बैरिया गया। मै भाजपा का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी मेरी जान है। मेरे साथ पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह बैठे है। मै इनको बधाई देता हूं कि मर्द की तरह मेरे सामने चुनाव लड़े। कम से कम पीछे से तो वार नहीं किये।

विकास के मुद्दे पर कहा कि जब मै मंत्री था तो सीएम बलिया आये थे। जब वह हास्पिटल से बसंतपुर जा रहे थे तो फ्लाईओवर खटखट करने लगा और रोडवेज की हालत भी उन्होंने देखी। ये दोनो प्रोजेक्ट मेरी देन है। कार्ययोजना मैने बनवायी थी, जिस पर आज काम दिख रहा है। बहरहाल जो भी हो, 2022 वाली जोड़ी आनंद के होली उत्सव में दिखी। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, उपेन्द्र तिवारी एवं सुरेन्द्र सिंह को एक साथ बैठे देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई। श्री शुक्ल ने कहा कि अन्य दल से आने वाले लोग कभी भाजपा का भला नहीं कर सकते।

बलिया महोत्सव से ज्यादा आनंद ने जुटायी भीड़: उपेन्द्र
बलिया। होली मिलन समारोह में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि बलिया महोत्सव से ज्यादा भीड़ आनंद स्वरूप शुक्ल के इस कार्यक्रम में दिखायी दे रही है। एक वक्त वह भी था जब पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त के ऊपर हमला हुआ था और पूरा परिवार सहमा हुआ था। सपा के किसी नेता ने पूर्व चेयरमैन की मदद नहीं की। मै अपनी पूरी टीम के साथ पूर्व चेयरमैन के साथ खड़ा रहा और दो-दो मंत्रियों को बर्खास्त भी कराया। कहा कि जनपद में जितने भी बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा है, वह आनंद स्वरूप शुक्ल एवं उपेन्द्र तिवारी की देन है। योगी के मंत्रिमंडल में दो ऐसे मंत्री थे, जिनके पास आठ-आठ विभाग था। एक मेरे पास एवं दूसरा स्वाति सिंह के पास।

2027 में मेरे साथ सदन में होंगे आनंद: सुरेन्द्र
बलिया। अपने पुराने अंदाज में दिखे पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने जहां एक तरफ होली मिलन समारोह के आयोजक पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को बधाई दी, वहीं दूसरी तरफ बलिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बलिया की पहचान नेताओं से है, ना कि दलालों से। मै खुलेआम इसका विरोध करता हूं। मुझे डर नहीं हूं। क्योकि मै नेता हूं, दलाल नहीं। आनंद ने पूरे कार्यक्रम को आनंद मय कर दिया है। 2027 में मेरे साथ आनंद सदन में रहेंगे। यह मै आशीर्वाद देता हूं।

पूर्व मंत्री ने किया चेयरमैन का स्वागत
बलिया। नपा अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल भले ही कार्यक्रम में विलंब से पहुंचे, लेकिन उनके आने से कार्यक्रम में बहार आ गई। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल का स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से यादगार एवं ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम कैसे सुपर हिट हो? यह कोई आनंद स्वरूप से सीखें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *