Ballia : उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिक संघ का अधिवेश व चुनाव: मनोज अध्यक्ष व मंत्री बने शंभूनाथ

बलिया। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिक संघ जनपद बलिया का दिवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें निम्न पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
अध्यक्ष मनोज कुमार राय, मंत्री शंभूनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष लल्लन प्रसाद, संप्रेक्षक स्वतंत्र कुमार राय एवं ज्ञानेंद्र कुमार दुबे को संरक्षक पर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में अरुण कुमार सिंह योगेंद्र नाथ पांडेय एवं हेमंत कुमार सिंह के कुशल निरीक्षण में किया गया। सभा के अध्यक्ष निवर्तमान अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद, निवर्तमान मंत्री रंजीत बहादुर यादव व संचालन बीएन गिरी द्वारा किया गया। इस अधिवेशन में संघ के सभी सदस्यों द्वारा पूर्ण मनोयोग से हिस्सा लिए गया।

