You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजे दुर्गा पूजा पंडाल

बलिया। शारदीय नवरात्र में नवमी के दिन सोमवार की शाम को मां शेरवाली के दर्शन करने को पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को पंडालों में मां आदि शक्ति के स्वरूप को देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही।

शाम होते ही पंडाल रंग-विरंग लाइटों से आकर्षक दिखने लगा। पंडालों में जहां शक्ति के मंत्र और जयकारे गूंजते रहे।

वहीं भक्ति गीतों से भक्तों ने मां दुर्गा का गुणगान किया। मां दुर्गा के सात रूपों में सजी युवतियां मानस मंदिर सहित अन्य पूजा पंडालों में पहुंची और माता रानी के दर्शन किए।


नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के बीच युवतियों का यह रूप धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष आकर्षण बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ से पंडालों में चहल-पहल बढ़ गई।

श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की।

मेले में झूले, चरखी, खिलौने सजावटी सामान सौंदर्य के सामान और खाने पीने की दुकानों पर बड़ी भीड़ रही।


जिले में कुल 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा पंडालों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा।

श्रद्धालुओं की आवाजाही से प्रमुख मार्गों और पूजा स्थलों पर चहल-पहल बनी रही। बच्चों और युवाओं में भी दुर्गा पूजा को

लेकर उत्साह दिखाई दिया। नगर क्षेत्र के गांधीनगर, ओक्डेनगंज, शास्त्रीनगर, बड़ा गड़हा, आर्यसमाज रोड,

कासिमबाजार रोड, जगदीशपुर स्थित सेंट थॉमस स्कूल, रेलवे कॉलोनी, कृष्णानगर, स्टार क्लब कोतवाली,

कलेक्ट्रेट कॉलोनी, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, जापलिनगंज, भृगु मंदिर, कदमतर,

महावीर घाट काली मंदिर और सुतरपट्टी सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

सप्तमी से ही पट खुलने के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो नवमी पर भी जारी रहा।

त्रिकुटा पर्वत की तर्ज पर बना पंडाल आकर्षण का केंद्र
मां भक्त युवा कमेटी गोठहुली बाजार की ओर से त्रिकुटा पर्वत की तर्ज पर बनाया गया दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है।

सोमवार को नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। आकर्षक बनावट और साज-सज्जा के कारण यह पंडाल लोगों के बीच विशेष आकर्षण बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *