You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भव्य कलश यात्रा के साथ रामकथा महोत्सव का शुभारंभ, राजन जी महाराज का रामकथा आज से

width="500"

बलिया। बाबा अमरनाथ सेवा समिति, करीहरा-बेरूआरबारी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज के श्रीमुख से आयोजित होने वाली श्रीराम कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
2100 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा यज्ञ स्थल से हाथी, घोड़े और आकर्षक बाजे-गाजे के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालु क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा शोकहरण नाथ मंदिर के प्रांगण स्थित पोखरे से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ।


यात्रा के दौरान विद्वान संत परितोष चैतन्य जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गूंज उठा। देवी-देवताओं के जयघोष और भक्तिमय नारों से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंग गया। आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं समाजसेवी उपेंद्र सिंह मुकुंडी एवं सौरभ रंजन सिंह द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल एवं शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।


श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डॉ. सुबे लाल चौहान अपनी टीम के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और चिकित्सा सहायता प्रदान करते रहे। कलश यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए समिति के सदस्य लगातार सक्रिय रहे। श्रद्धालुओं की लंबी कतारों को व्यवस्थित करने और यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

आयोजन समिति में ये रहे शामिल
इस सफल आयोजन में समिति के प्रमुख सदस्यों राकेश सिंह, सुनील सिंह, राजू शर्मा, शैलेंद्र राजभर, चंदन राजभर, विनय कुमार सिंह, राकेश महाजन, बालेन्दु रजक, दीपु सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रामकथा महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में कथा श्रवण को लेकर विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *