You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पति-पत्नी के विवाद में पड़ोसियों की इंट्री, मारपीट में पति की मौत

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में रविवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों से कहासुनी के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, भरतपुरा गांव निवासी सुरेंद्र राजभर 40 वर्ष का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हो रहा था। देर रात पति-पत्नी के बीच हो रही कहासुनी की आवाज सुनकर पड़ोस के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।


परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवकों ने सुरेंद्र राजभर की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल सुरेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सुरेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी सुशीला और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुखपुरा थानाध्यक्ष ने बताया…
सुखपुरा थाना अध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों और सुरेंद्र के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *