You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 12 वर्षों के संघर्ष के बाद पवन कुमार सिंह बने बीपीआरओ

width="500"

हरेराम यादव,
मझौंवा (बलिया)।
मझौंवा निवासी धनंजय सिंह फौजी के पुत्र पवन कुमार सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से ब्लॉक पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। पवन कुमार सिंह ने विपरीत परिस्थितियों, नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच निरंतर अध्ययन जारी रखा।


यूपीएससी के प्रयास समाप्त होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। नौकरी के साथ कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की। करीब 12 वर्षों के लंबे संघर्ष, धैर्य और अथक मेहनत के बाद मिली इस सफलता को युवा अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

पवन की उपलब्धि ने यह सिद्ध किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों तो सफलता अवश्य मिलती है। उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *