You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा : प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह, तीन गिरफ्तार

width="500"

बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को बरामद अज्ञात शव के मामले का खुलासा करते हुए स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को लेकर दबाव बनाए जाने के कारण साजिश रचकर युवक की हत्या की गई थी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने इस घटना का अनावरण किया।

10 फरवरी को मिला था शव
थाना रसड़ा क्षेत्र के चिलकहर-नत्थोपुर लोहटा मार्ग के पास कुश ग्राम लोहटा में 10 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पहचान के प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त पंकज गुप्ता निवासी लाहीडीह, पोस्ट तोवा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई।

पांच लोगों ने रची थी साजिश
जांच में सामने आया कि मृतक के पड़ोसी गांव सिकहुला (थाना सरायमीर, आजमगढ़) निवासी विजय पाल सिंह की बहन रेखा सिंह से उसके घनिष्ठ संबंध थे। मृतक के पास रेखा से जुड़े कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे, जिन्हें लेकर वह दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर रेखा ने अपने पति अरुण कुमार सोनी, भाभी अंजनी सिंह और अन्य परिजनों को जानकारी दी। 5 फरवरी को चिलकहर में एक शादी समारोह के दौरान पांचों ने मिलकर पंकज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 7 फरवरी को उसे बुलाकर हत्या कर दी गई। शव के पास मिले सामान को जलाने का प्रयास किया गया और मोबाइल फोन फेंक दिया गया था।

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष सिंह निवासी चिलकहर, थाना गड़वार, विजय पाल सिंह निवासी सिकहुला, थाना सरायमीर, आजमगढ़, अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह शामिल हैं। दो अन्य आरोपी अरुण कुमार सोनी और रेखा सिंह अभी फरार बताए गए हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, दो खाली तेजाब की बोतलें तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। फील्ड यूनिट को घटनास्थल से खून लगा चाकू, नायलॉन की रस्सी, जली शॉल, जूते और अन्य सामान भी मिला था। गिरफ्तार आरोपी विजय पाल सिंह के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *