You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : व्यापारी से 50 हजार की बदमाशों ने मांगी रंगदारी, पुलिस ने की यह कार्रवाई

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार के दुकानदार से पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने के चार रंगदारों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने सुसगंत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापामारी करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव निवासी विशाल सिंह उर्फ भकालु, आर्यन सिंह उर्फ कान्हा, पीयूष सिंह तथा करमानपुर निवासी प्रियांशु वर्मा द्वारा पिछले सप्ताह रंगदारी टैक्स के रूप में पचास हजार रुपये मांगने पर नहीं देने पर तमंचा लहराकर हत्या करने की धमकी देने का मामला रानीगंज बाजार के कोटवा निवासी व्यवसायी घनश्याम केसरी ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि मेरी किराना की दुकान रानीगंज बाजार में है, और बार-बार इन लोगों द्वारा रंगदारी टैक्स मांगा जा रहा है, और नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि जांचोंपरान्त चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध संख्या 685/24 धारा 111(4), 308(5), 351 (3) बीएनएस का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाशी में लगातार दबिश दी जा रही है। इनके खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। पहले से भी एक व्यवसायी पर रंगदारी न देने पर गोली चलाने सहित कई अन्य मामले दर्ज है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *