Asarfi

Ballia : सम्पूर्ण क्रांति के नायक थे लोकनायक जयप्रकाश : योगेश्वर

width="500"

रोशन जायसवाल
बलिया।
सम्पूर्ण क्रांति के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जंयती देशभर में मनायी गयी। यूपी के जयप्रकाश नगर और बिहार के लाला टोला में जेपी जयंती मनायी गयी। इस दौरान लोकसभा सलेमपुर के नेता योगेश्वर सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश की जयंती मनाते हुए कहा कि अंग्रेजों के गुलामी से आजाद कराने में अगर महात्मा गांधी की भूमिका मानी जाती है तो देश को दूसरी आजादी आपातकाल से मुक्ति दिलाकर लोकतंत्र स्थापित कराने में जयप्रकाश नारायन का योगदान माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सिताब दियारा में जयप्रकाश नारायन का जन्म हुआ था।

उन्होंने कहा कि जेपी ने भारत में गांधीवादी विचारों का पालन किया और उनके अनुयाईयों ने समाजवाद का नारा बुलंद किया। जयप्रकाश नारायन व्यवस्था बदलने के लिए सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया। भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना आदि ऐसी चीजे है जो समाज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकती। वह तभी पूरी हो सकती है जब सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए क्रांति यानि सम्पूर्ण क्रांति आवश्यक है। यह बातें जयप्रकाश नारायन ने 5 जून 1975 को अपने भाषण में कहा था। हम जेपी के सम्पूर्णक्रांति को कभी नहीं भूल सकते। आज मैं उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *