Ballia : व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में धूमधाम से मना भामाशाह जयंती

बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, शहर, बलिया के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में नगर के साहू भवन जपलिंग गंज में 29 जून को समय सायं 6 बजे आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह रहे। अध्यक्षता अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया। संचालन विनोद वर्मा जिला महामंत्री ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भामाशाह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि को अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष ने माल्यार्पण, अंग वस्त्र और स्मृति सिन्हा देखकर सम्मानित किया।
इस दौरान व्यापारियों ने मुख्य अतिथि के समक्ष मुख्य मांगे रखी जिसमें बलिया शहर में भामाशाह जी की मूर्ति लगाई जाए। बलिया शहर में उनके नाम से एक गेट बनाई जाए। भामाशाह जी के नाम से बलिया से लखनऊ और लखनऊ से बलिया एक एक्सप्रेस बस चलाई जाए। इस पर मुख्य अतिथि ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों ने निर्णय लिया कि भामाशाह जयंती शताब्दी वर्ष को सितंबर 2025 तक बलिया जनपद के गांव गांव शहर में मनाया जाएगा। भामाशाह पर अरविंद गांधी द्वारा लिखित पुस्तक का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि ने कही यह बात
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भामाशाह जी ने देश के लिए जो किया वह हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है जब-जब देश पर संकट आया है व्यापारी समाज देश को ताकत दिया है। अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने कहा कि व्यापारी समाज को सम्मान और सुरक्षा चाहिए। साथ ही साथ उसका व्यापार भी अच्छा से चलना चाहिए इसका भी व्यवस्था होना चाहिए। इसके अलावा वह समाज और देश के लिए समर्पित ही रहता है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
प्रमुख वक्ताओं में प्रदीप वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, रजनीकांत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, विजय शंकर गुप्ता अध्यक्ष चौंबर्स ऑफ कॉमर्स बलिया, युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र पटेल, अमिताभ उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्याम जी रौनियार जिलाध्यक्ष रौनियार वैश्य सभा,मंजय सिंह जिलाध्यक्ष, उमेश प्रताप एडवोकेट, घनश्याम दास जौहरी, अभिषेक सोनी, मनोज केसरी, काशी नाथ वर्मा, प्रीतम गुप्ता, वासुदेव गुप्ता, मोहन गुप्ता, राकेश गुप्ता, शंभू नाथ वर्मा, छेदीलाल गुप्ता, मुरली गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजन वर्मा, राजू कुमार आदि उपस्थित रहे।

