You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

width="500"

बलिया। सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर खेजुरी बाजार से पहले शनिवार देर शाम प्राइवेट बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुर गांव निवासी रामजी (30) पुत्र स्वर्गीय हीरालाल अपनी पत्नी से मिलने मनियर स्थित ससुराल गए थे। वहां से लौटते समय खेजुरी बाजार से पहले सामने से आ रही एक प्राइवेट बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी।


बताया जाता है कि वह पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और रविवार को वापस पुणे जाने वाले थे। जाने से पहले पत्नी और मासूम बेटी से मिलने मनियर स्थित ससुराल गया था, लेकिन घर लौटने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। घटना की खबर मिलते ही परिवार और ससुराल में कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *