
रोशन जायसवाल,
बलिया। अब तक के इतिहास में बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का नहीं हुआ होली मिलन समारोह, जिसकी चर्चा पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के लोग करते रहे।

एससी कालेज के खेल मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह और सहभोज कार्यक्रम स्थल लोगों से खचाखच भरा रहा और सभी लोगों ने सहभोज भी किया और पूर्व मंत्री को बधाई भी दी। सबसे खास बात यह रहा कि सभी लोगों में काफी उत्साह देखा गया और कार्यक्रम के अंत तक लोग जमे रहे।

वो नहीं दिखे जिनके लिए लगाई थी ताकत
कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार डंपू नहीं दिखे जबकि 2017 के नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में दावेदार संत कुमार मिठाई लाल को नजरअंदाज करते हुए

संजीव कुमार डंपू को पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने प्रत्याशी बनाया था। और यही नहीं वे स्वयं डंपू के प्रचार में घर-घर वोट भी मांगा था। लेकिन होली मिलन समारोह में डंपू तो नहीं दिखे लेकिन संत कुमार मिठाई लाल जरूर दिखे।

