Asarfi

Ballia : एक्शन में मंत्री, चेंबर से बाहर निकले अफसर, अब बहाएंगे विकास की गंगा

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
इस समय बलिया नगर के विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एक्शन में दिख रहे है। शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन और अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कटहल नाला सुंदरीकरण के निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण युक्त मकानों के मालिकों को चेतावनी देते हुए यथाशीघ्र हटाने की बात कहीं। यहां तक कि कहा कि यदि नहीं हटाया गया तो सरकारी काम में बाधा को लेेकर मुकदमा भी कायम किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ वैना, बांसडीहरोड बाइपास का निरीक्षण किया जो करीब 11 किलोमीटर फोरलेन की सड़क बनाने के लिये जमीन चिन्हित करते हुए करीब 10 गांव लिए जाएंगे। इसके लिए 75 करोड़ रूपये से जमीन की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। जानकारी मिली कि इसी 17 मार्च को टेडर होगा। फोरलेन बन जाने से समस्याओं का समाधान होगा। जाम से मुक्ति मिलेगी। इसी क्रम में लगभग 390 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए है जिसमें 119 करोड़ रूपये जमीन के लिये और 27ा करोड़ से लगभग 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी
इस काम को गति देने के लिये जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये है। वहीं पूरी मानीटरिंग परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे।

आगे देखें…
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि पूरे शहर की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। सभी सड़कें 10-10 मीटर चौड़ी होगी। शहर का मुख्य चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिये टेंडर फाइनल हो गया है। शहर में करीब 10 चौराहों के सुंदरीकरण पर लगभग पांच करोड़ रूपये खर्च किये जाएगे। यह धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा धर्मात्म पर्यटन विभाग की ओर से मालगोदाम एलआईसी रोड से बिचलाघाट तक का मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। लाइट और डिवाइडर से युक्त होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *