Ballia : दौड़ लगा रहे युवकों ने देखा अधेड़ का शव, पहुंची पुलिस

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां- चन्दुकी मार्ग पर रविवार की सुबह एक अधेड़ मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। जहां मृतक की पहचान सुखपुरा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, करनई निवासी सुभाष राजभर 50 वर्ष के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कुछ युवक बरवां-चंदुकी मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे।
इसी बीच बलिया- गड़वार मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर चंदुकी नहर पर अधेड़ का शव युवकों ने देखा और शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। सुखपुरा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, करनई निवासी सुभाष राजभर शनिवार को प्रतिदिन की भांति मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। रात में वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रविवार की सुबह गड़वार- बलिया मुख्य मार्ग से बरवां- चंदुकी नहर मार्ग से 50 मीटर दूरी पर अधेड़ का शव मिला। इस घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

