Ballia : बछिया के साथ अमानवीय कृत्य करने वाला युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हिरासत में

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने बछिया के साथ अमानवीय कृत्य किया। यह घटना श्रीरामपुर चट्टी में सामने आई, जहां ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। आरोप है कि युवक ने जबरन बछिया के मुंह में पगहा बांधकर इस कृत्य को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पशु स्वामी मण्टू राजभर ने इस घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस अमानवीय घटना से पूरे क्षेत्र में रोष और पीड़ा का माहौल है। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने बेजुबान जानवरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

