Asarfi

Ballia : 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, बेरूआरबारी में मतदाता पुनरीक्षण पर मंथन

width="500"

सुधीर कुमार मिश्रा,
बेरूआरबारी।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैरिटार में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की उपस्थिति रही, जबकि बैठक का आयोजन बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया गया।


क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलए-2 एवं चुनाव आयोग द्वारा नामित बीएलओ के सहयोग से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से उन युवाओं को सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। साथ ही यह भी ध्यान रखने को कहा कि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा…
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होना आवश्यक है, जिसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

विधायक केतकी सिंह ने किया स्वागत
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं, मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। बैठक को मतदाता पुनरीक्षण जिला प्रवासी प्रविण गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र पांडे, अरुण सिंह बंटू, रामजी सिंह, मनोरमा गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के विधानसभा संयोजक अतुल ओझा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल जी सिंह युवा, राजेश सिंह, अजय सिंह, प्रमोद सिंह, मण्डलु सिंह, पुनम गुप्ता, सिंपी सिंह, रेखा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *