Asarfi

Ballia : राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में बलिया की बेटी ने लहराया परचम

width="500"

बलिया। राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में बलिया के खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक 5वीं राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता केरल के त्रिवेदनम मे संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव टीम मैनेजर डॉ. दुर्गेश कुमार, टेक्निकल सचिव राखी सरकार, नेशनल योगासन जज दीक्षा गुप्ता, कोच पंकज तिवारी, कोच नीतू शुक्ला आदि रहे।

जिसमें उत्तर प्रदेश के 25 पदक मिले जिसमें बलिया के बेटी संगम वर्मा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। हालांकि प्रतियोगिता में बलिया की सिंपी यादव, हैप्पी यादव व लक्ष्मी ने भी प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में मिली सफलता के बाद संगम वर्मा उत्तर प्रदेश योगासन से एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता जो दुबई में आयोजित है, उसके लिये चयनित हुई है। बलिया के बेटी संगम वर्मा को डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ, विवेक कुमार सिंह, बलिया योगासन के अध्यक्ष अलमेराज खान, आजमगढ़ मंडल कोऑर्डिनेटर समीउल्लाह खान, बृजेश गुप्ता, नीतीश उपाध्याय, डॉ जितेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष उजेर पहलवान आदि ने बधाई दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *