Ballia : जदयू को बनाएगें देश की सबसे बडी पार्टी – राजेश सिंह

बलिया। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के सेनापति ललन सिंह से दिल्ली में नीतीश कुमार के आवास पर एक औपचारिक मुलाकात कर पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह ने आगामी चुनावों व पार्टी के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा कर दिशा निर्देश प्राप्त किया।
महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि हम नीतीश कुमार के नीतियो और आदर्शाे पर चलकर कर प्रदेश को सुशासन एंव समृद्ध प्रदेश बनाएंगें। जदयू का जल्द ही एक बडा सम्मेलन बलिया में कराया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार होगें।

