Ballia : उगते सूर्य को अर्घ्य देते गूंजे छठ गीत, भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुआ भृगु नगरी, देखें विभिन्न घाटों की तस्वीरें…

बलिया। लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की सुबह कांच ही बांस के बहंगियां, बहंगी लचकत जाए’ गाती हुई व्रतीं महिलाएं तालाब, सरोवर, गंगा, सरयू, तमसा और मगई नदी के तटों पर प्रस्थान किया। व्रती महिलाओं ने तालाब, सरोवर, नदी आदि में पूजन किया। इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

घाटों पर श्रद्धालुओं का जमघट लग गया। आलम ये रहा कि घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं रही। इस दौरान व्रती महिलाओं ने सरोवर, पोखरा, रताला, गंगा, घाघरा, तमसा नदी के तट पर पहुंच भगवान भास्कर का पूजन-अर्चन किया।

कुछ व्रती महिलाओं ने तालाब, सरोवर, नदी आदि में खड़े होकर पूजन किया। इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
इस दौरान नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर आस्था का सागर हिलोरे मार रहा था।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले के सभी थानों की फोर्स अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करती रही। इसके अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी सादे वेेश में भ्रमण करते नजर आए।

शहर में नगर पालिका की ओर से टाउन हाल, रामलीला मैदान, शनिचरी मंदिर, महावीर घाट पर झालरों की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा नगर के लाटघाट, हाइडिल कालोनी, बहादुरपुर और नगर से सटे निधरिया, अगरसंडा, मिड्ढा के घाटों पर सजावट कराई गई थी।

