Ballia : बलिया में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का ज़ोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के बलिया आगमन पर जिले का राजनीतिक व सामाजिक माहौल उत्साह से भर उठा। उनके स्वागत के लिए स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने गर्मजोशी से स्वागत समारोह आयोजित किया।
सपा प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सपा के वरिष्ठ नेता अनिल राय, पूर्व मंत्री व्यासजी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे, समाजसेवी मुन्ना ख़ा, रजनीश यादव तथा कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर नेता प्रतिपक्ष का सम्मान किया।
इस अवसर पर माता प्रसाद पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाजवादी पार्टी इस बार पूर्ण मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है।” नेताओं की उपस्थिति और स्वागत समारोह से पूरे जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

