Asarfi

Ballia : बलिया में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

width="500"

शिवदयाल पांडेय मनन,

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उपाध्यापुर त्रिमुहानी के निकट सोमवार की देर रात लगभग आठ बजे ट्रैक्टर पलटने से मृत मजदूर हरे राम 50 वर्ष पुत्र काशीनाथ राम निवासी सुरेमनपुर का परिवार बेसहारा हो गया है। इस घटना से जहां पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है। वही हरे राम की पत्नी सावित्री और उनके चार पुत्रियो व इकलौते पुत्र का रोते-रोते बुरा हाल है। परिवार में हरे राम अकेला कमाऊ सदस्य थे। जो परिवार की गाड़ी को खींच रहे थे। उनके निधन के बाद परिवार बेसहारा हो गया है। वहीं इस दूर्घटना में घायल मजदूर राजू प्रजापती 35 वर्ष, तेज बहादुर 30 वर्ष व सहदेव राम 26 वर्ष की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल बलिया में समाचार लिखे जाने तक हो रहा था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लोग मजदूर किस्म के आदमी थे। दिन भर ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने के बाद शाम को बालक बाबा मठिया के निकट के दो मजदूर राजू प्रजापति व सहदेव राम को ट्रैक्टर चालक तेज बहादुर यादव छोड़ने जा रहे थे कि उनका ट्रैक्टर उपाध्याय पूर त्रिमुहानी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को पास देने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गया।जिससे चारों लोगों घायल हो गये। हरे राम की मौत ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण घटनास्थल पर ही हो गई। ग्राम प्रधान सुरेमनपुर प्रमोद यादव ने बताया कि हरे राम हमारे गांव का रहने वाला थे। अत्यंत मिलनसार प्रवृत्ति का व्यक्ति थे। इस घटना से पूरे गांव के लोग मर्माहत है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि हरे राम मृतक हरे राम राम अनुसूचित जाति के है। इसके परिवार को तत्काल सरकारी सहायता दिए जाने की जरूरत है।
इस संदर्भ में एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि मामले में अचानक हुई दुर्घटना के संदर्भ में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी की गलती से दुर्घटना नहीं हुई है। बल्कि कोहरा दुर्घटना का कारण बना है। इसलिए किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *