Ballia : भाजपा के झूठे प्रोपेगैंडा को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने भाजपा के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार द्वारा सैंवाधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओ पर झूठा मुकदमा कायम कराया और उनके व्यक्तित्व का हनन करने का प्रयास किया। इडी की चार्जशीट न्यायालय में टाय टाय फिस्स हों गयी और न्यायालय ने इडी से कहा कि नेशनल हेराल्ड में मुकदमा कायम जैसा कोई बात नहीं दिखाई दे रही है।

बलिया जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाजपा द्वारा बार-बार प्रोपेगैंडा फैलाया जाता हैं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इन घोटाला में आरोपी है जबकि ईडी और सीबीआई जैसी संस्था कभी इसके पक्ष में कभी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई इसका स्पष्ट उदाहरण नेशनल हेराल्ड केस और 2जी स्पेक्ट्रम केस को उठाकर देख लीजिए दोनों को भारतीय जनता पार्टी ने बहुत जोर जोर से मुद्दा बनाया था लेकिन न्यायालय में जाते ही यह सारे आरोप निराधार हो गए।
जिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी के नेता हमारे नेता के खिलाफ झूठी प्रोपेगैंडा फैलाएंगे तब तक हम भाजपा के विरोध में प्रदर्शन करते रहेंगे।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदर्शन करने वालों में संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, हीरा राम, सागर सिंह राहुल, राजेन्द्र चौधरी, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, ओम प्रकाश तिवारी, सुजीत पाठक, विवेक ओझा, सिद्ध नाथ तिवारी,फुल बदन तिवारी, अबुज फैज, राज नारायण उपाध्याय, महाप्रसाद चौबे, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, शशिकांत मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, सूर्य कान्त यादव, बलवन्त चौहान, धुरी सिंह, प्रेमचन्द मौर्य, अंजनी राम, प्रेमचन्द यादव, हृदय नन्द पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

