Ballia : यज्ञ भगवान शिव की पूजा का एक शक्तिशाली रूप है: यज्ञाचार्य शिवचन्द पांडेय शास्त्री

बेरुआरबारी (बलिया)। यज्ञ भगवान शिव की पूजा का एक शक्तिशाली रूप है, जो व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से लाभ प्रदान करता है। यह यज्ञ मन को शांत करता है, तनाव कम करता है, और चिंता से मुक्ति दिलाता है। इसके अलावा, यज्ञ से रोग और बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। उक्त बाते क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में बुढ़िया माई के प्रांगण में चल रहे पंचकुंडात्मक नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञाचार्य शिवचन्द पांडेय शास्त्री जी बिहार ने कहा।

यज्ञ में विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर यजमानों को यज्ञशाला में प्रवेश पंचांग कराया। इस दौरान यज्ञ के यजमानों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ के पहले दिन मथुरा वृन्दावन से रासलीला का आयोजन किया गया। रासलीला में सच्चे भक्त की पहचान निस्वार्थ प्रेम, समर्पण, और भगवान पर अटूट विश्वास से होती है। वह किसी भी परिस्थिति में भगवान से अलग नहीं होता और हमेशा उनके प्रति समर्पित रहता है। दर्शाया गया।

