Asarfi

Ballia : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

width="500"

बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब सौ मीटर दूर गुरुवार सुबह करीब 10ः15 बजे एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुरुवार को इस मार्ग से शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी, इसी दौरान युवक किसी कारणवश ट्रेन की जद में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के साथ गड़वार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के सवरूपुर निवासी आलोक ठाकुर (26) पुत्र राधेश्याम ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *