You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया में क्यूआर कोड आधारित पुलिस गश्त लागू करने की मांग, एसपी को सौंपा प्रतिवेदन

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा से मुलाकात कर जनपद में प्रभावी रात्रि पुलिस गश्त, क्यूआर कोड एवं जीओ टैगिंग आधारित डिजिटल निगरानी तथा थानों में शिकायत प्राप्ति की पारदर्शी व्यवस्था लागू कराने के संबंध में पांच सूत्रीय प्रतिवेदन सौंपा।
प्रतिवेदन में शाहजहांपुर पुलिस की क्यूआर कोड आधारित गश्त व्यवस्था का उदाहरण देते हुए बलिया में भी संवेदनशील स्थानों पर क्यूआर कोड लगाकर पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, समय एवं लोकेशन का डिजिटल रिकॉर्ड रखने का सुझाव दिया गया है। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित रात्रि गश्त, डायल-112 को व्यवस्था से जोड़ने तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण की मांग की गई है।
उन्होंने थानों में शिकायत अथवा एफआईआर के लिए प्रार्थना-पत्र देने वाले नागरिकों को दिनांक एवं समय अंकित प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया, ताकि शिकायतों पर हुई कार्रवाई की पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। भानु प्रकाश सिंह ने कहा कि इन व्यवस्थाओं के लागू होने से पुलिस गश्त की प्रभावी निगरानी होगी, लापरवाही पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *