You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 21 अक्टूबर से शुरू होगी पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा, पांच दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

width="500"

बलिया। श्री भृगु दर्दर क्षेत्र पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह सात बजे से भृगु मंदिर के प्रांगण से बालक बाबा के सानिध्य में शोभा यात्रा के रूप में निकलेगी। इसकी जानकारी देते हुए निवेदक पंडित उमेश चंद्र चौबे ने लोगों से अपील की है कि पंचदिवसीय (20 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर) भृगु क्षेत्र की संपूर्ण पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं।
वहीं बताया कि 20 अक्टूबर सोमवार को दो बजे से चौबेछपरा स्थित ठाकुर जी के मंदिर से प्रारंभ होकर चार बजे भृगु मंदिर में पहुंचेगी। श्री ठाकुर जी की पूजा अर्चना के साथ ह रात्रि निवास होगा।

वहीं 21 अक्टूबर को सुबह छह बजे यह यात्रा श्री ठाकुर जी की शोभयात्रा के साथ भृगु मंदिर से प्रांरभ कर सागरपाली रेलवे स्टेशन तक गर्गमुनि के आश्रम पर पहुंचेगी।

उसके बाद 22 अक्टूबर को गर्गमुनि के आश्रम से चलकर देवकुलेश्वर महादेव देवकली से चलकर शंकरपुर भवानी मंदिर में पूजन अर्चन करेंगी।

23 अक्टूबर को देवकली से चलकर छितेश्वर महादेव छितौनी तक यात्रा करके यही चौथा रात्रिनिवास करेंगी।

24 अक्टूबर को छितौनी से चलकर यह यात्रा श्री पराशर मुनि के आश्रम परसिया तक होगी। यहां पांचवां रात्रि वास होता है।

25 अक्टूबर को परसिया से प्रातः यह यात्रा प्रारंभ होकर पुनः श्री भृगु मंदिर तक चलकर पूर्ण हो जाती है। यहां भजन कीर्तन, श्री ठाकुर जी का विशेष पूजन प्रसाद वितरण किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *