You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : 11 लाख की लागत से विकास कार्य का विधायक के अनुज ने किया लोकार्पण

बलिया। रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के बैजलपुर गांव में संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर स्मारक परिसर का लगभग 11 लाख की लागत से सुंदरीकरण व हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख व मथुरा पीजी कालेज रसड़ा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिशु ने संयुक्त रूप से शिलापट का अनावरण करके किया। मुख्य अतिथि ने बाबा साहब डा. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

लोकापर्ण के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कहा कि ने रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के गांवों में विकास की एक नई तस्वीर धरातल पर दिखाई पड़ रही है। वहीं अब रसड़ा परिक्षेत्र के मंदिरों व अंबेडकर पार्कों में भी विकास की नई गाथा लिखी जा रही है जिससे वे अब नए कलेवर में दिखाई देने लगे हैं। अभिषेक सिंह रिशु ने भी रसड़ा में क्षेत्र में विधायक निधि व क्षेत्र पंचायत रसड़ा द्वारा कराए कराए जा रहे कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया। संचालन सूरज प्रसाद ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *