You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जनपद न्यायालय में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की होगी भर्ती, ये है प्रक्रिया

width="500"

बलिया। जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बताया है कि जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्ति ऐसे कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण न हुई हो, से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, पेड अप्रेंटिस एवं आशुलिपिक ग्रेड तृतीय के पदों पर कुल 105 रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

आवेदक अपना आवेदन पत्र, आयु प्रमाण पत्र व स्वस्थता प्रमाण पत्र के साथ 28 फरवरी को शाम 05 बजे तक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यार्थियों का साक्षात्कार हेतु 01 मार्च को प्रातः10 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *