You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया में हादसा: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार स्कूली छात्रा की मौत

बलिया। क्षेत्र में फेफना-रसड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूल से पढ़ाई करके साईकिल से अपने घर जा रही थी। एकौनी गांव के सामने यादव बस्ती के समीप पहुची ही थी कि तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी और छात्रा ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद अफरा तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर कर मामले को शांत कर शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया।


जानकारी के अनुसार एकौनी निवासी संध्या वर्मा उम्र 18 वर्ष पुत्री रमेश वर्मा रोज की भांति सोमवार को भी साईकिल से पढ़ने के लिए फेफना आयी थी, संध्या कक्षा ग्यारह की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद साईकिल से अपने घर एकौनी जा रही थी कि जैसे ही फेफना-रसड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एकौनी गांव के सामने यादव बस्ती के समीप पहुंची की सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई और संध्या की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की माने तो पिछे जा रहे एकौनी गांव के निवासी उत्तर प्रदेश होमगार्ड में कार्यरत रामनरायन सिंह, संध्या को बचाने में ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम की स्थिती उत्पन्न हो गई। सुचना पर सदलबल पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने एंबुलेंस बुलाकर घायल राजनरायन सिंह को जिलाअस्पताल भेज दिए जहां राजनरायन सिंह इलाज चल रहा है। जहां राजनरायन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने लोगों समझा बुझाकर कर मामले शांत कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए, और ट्रक कब्जे में लेकर थाने आ गए। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया की ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।मृत छात्रा के पिता रमेश वर्मा के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *