You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : 149 केंद्रों पर 1,13,210 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

बलिया। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 149 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1,13,210 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 55,289 और इंटरमीडिएट के 57,921 परीक्षार्थी शामिल हैं।
जारी केंद्र सूची में जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए है। केंद्रों पर सबसे अधिक परीक्षार्थियों वाले विद्यालयों में रसड़ा का अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर का गांधी इंटर कॉलेज और बैरिया का पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा शामिल हैं। परीक्षा को लेकर केंद्रवार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जारी केंद्र सूची में जिले के कई विद्यालयों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों की जिम्मेदारी होगी। जिले में कुल 149 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1,13,210 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
रसड़ा क्षेत्र के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 1,098 और इंटरमीडिएट के 1,097, यानी कुल 2,195 परीक्षार्थी दर्ज हैं। इसी तरह सिकंदरपुर के गांधी इंटर कॉलेज में कुल 2,192 तथा बैरिया के पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा में 2,194 परीक्षार्थी हैं। इसके अलावा सिकंदरपुर के वंशी बाजार इंटर कॉलेज में 2,158 और बेल्थरारोड क्षेत्र के जीएमएएम इंटर कॉलेज में 1,522 परीक्षार्थी दर्ज हैं। बड़ी संख्या वाले केंद्रों पर परीक्षा संचालन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं करनी होंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *