You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया से वन्दे भारत ट्रेन जल्द चलेगा, बोले नीरज शेखर

width="500"

बलिया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सोमवार को मुलाकात की और बलिया वासियों के डिमांड को आगे बढ़ाते हुए बलिया से वन्दे भारत को चलाने की मांग की। जिस पर रेल मंत्री ने नीरज शेखर को आश्वासन दिया की बहुत जल्द बलिया से वन्दे भारत ट्रेन चलेगी इसके अलावा गाजीपुर की रेल सेवाओं की प्रमुख मांगों को प्राथमिकता से रखा और आग्रह किया जहां उन्होने वन्दे भारत ट्रेन को जल्द से जल्द चलाने का आश्वासन दिया।

वहीं सांसद के आग्रह पर फेफना में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, और आरओबी का निर्माण जल्द ही कराने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया। जनपद गाजीपुर अन्तर्गत ताजपुर हॉल्ट स्टेशन को पूर्व की भांति स्टेशन का दर्जा देने व अन्य मांगों पर विचार कर पहल किए जाने को लेकर भी सांसद ने रेल मंत्री के सामने बात रखी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *