You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

सपा विधायक के आवास पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान

width="500"

सपा विधायक के आवास पर एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की है। जहां विधायक के आवास में युवती का फांसी पर लटकता हुआ शव मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। सूत्रों के अनुसार सपा विधायक के आवास पर एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती विधायक के आवास पर तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *