
बलिया। चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना करते हुए सभी लोगों से इसमें सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अम्बिका त्रिपाठी, संतोष ठाकुर, विनीत तिवारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अतुल पाण्डेय, दुर्गा उपाध्याय, नीलू श्रीवास्तव, साकेत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल में भी पौधरोपण किया गया।

