You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिलाधिकारी ने दिव्यांग छात्र निलेश राजभर को दिए व्हीलचेयर

width="500"

जिलाधिकारी के हाथों से व्हील चेयर एवं चॉकलेट पाकर बच्चे के चेहरे पर आई मुस्कान
बलिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग निलेश राजभर पुत्र नरेंद्र राजभर ग्राम पिलुई, ब्लॉक मनियर जो प्राथमिक विद्यालय पिलुई में कक्षा एक का छात्र है, व्हीलचेयर के अभाव में अन्य बच्चों की सहायता से स्कूल जाया करता था।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देशित किया कि निलेश का दिव्यांग प्रमाण पत्र तत्काल बनाया जाए और उसे व्हीलचेयर प्रदान की जाए। इस क्रम में जिलाधिकारी स्वयं निलेश से मिलने पहुंचे और उसे अपने हाथों से व्हीलचेयर सौंपी।
जिलाधिकारी ने निलेश को चॉकलेट भी दी, जिससे उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्होंने न केवल निलेश से आत्मीय संवाद किया, बल्कि उसकी मां से भी मिलकर बच्चे को नियमित स्कूल भेजने की बात कही। जिलाधिकारी ने बच्चे को स्नेहपूर्वक कहा कि बेटा स्कूल जरूर जाना। उन्होंने यह भी पूछा कि निलेश के पास स्कूल ड्रेस, कॉपी, किताब आदि हैं या नहीं, जिस पर निलेश ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि हमारे पास सब कुछ है। जिलाधिकारी ने उसे स्कूल यूनिफॉर्म में ही स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *